मथुरा में सुबह से भड़की हिंसा, बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद दहशत का माहौल

Violence in Mathura Farsa Baba Death Live Updates: मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। फरसा वाले बाबा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दहशत फैल गई। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

सुबह-सुबह शुरू हुए ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीड़ को एक बार पुलिस टीम ने किसी तरह खदेड़ कर हालात पर काबू पाया, तो वहीं फिर से पथराव शुरू हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। बार-बार आक्रोश भड़कने से पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा। वर्तमान में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *