ईरान :- मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अब्बास अरघाची ने साफ कर दिया है कि ईरान केवल युद्धविराम से संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष ईरान की तरफ से शुरू नहीं किया गया बल्कि यह उस पर थोपा गया है।
अराघची ने अपने बयान में कहा कि “यह हमारा युद्ध नहीं है यह युद्ध हम पर थोपा गया है” और जब तक इस संघर्ष का स्थायी समाधान नहीं निकलता तब तक केवल सीजफायर पर्याप्त नहीं होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान तब तक लड़ाई जारी रख सकता है जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म करने की ठोस शर्तें पूरी नहीं होतीं। उनके मुताबिक अमेरिका और इज़राइल को पहले अपने हमलों और कार्रवाई का जवाब देना होगा तभी किसी तरह की बातचीत या युद्धविराम पर विचार किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान की रणनीति सिर्फ अस्थायी शांति नहीं बल्कि लंबे समय तक सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि भविष्य में ऐसे हमले दोबारा न हों।
इस बयान से साफ है कि मिडिल ईस्ट में हालात फिलहाल शांत होने के बजाय और जटिल हो सकते हैं क्योंकि ईरान अब केवल सीजफायर नहीं बल्कि स्थायी समाधान की मांग कर रहा है।