प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन, कला जगत में शोक

नई दिल्ली :- भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मधुमिता राउत का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके जाने से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक व कलाकार समुदाय गहरे दुख में हैं।

मधुमिता राउत ओडिसी नृत्य की एक प्रतिष्ठित कलाकार थीं, जिन्होंने इस शास्त्रीय नृत्य शैली को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई। उनकी प्रस्तुतियां भाव, अभिव्यक्ति और तकनीक के लिए जानी जाती थीं।उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन किया और ओडिसी नृत्य को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके निधन पर कई कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनका जाना भारतीय कला और संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *