दिल्ली NCR में PNG कनेक्शन कैसे लें? आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड

नई दिल्ली :- ईंधन संकट और अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते दिल्ली NCR में लोग अब LPG की जगह PNG कनेक्शन की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड भी नए कनेक्शन पर ₹500 की छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।

📝 PNG कनेक्शन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

PNG कनेक्शन लेने के लिए आपको ये दस्तावेज देने होंगे:

  • पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली बिल या किरायानामा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रॉपर्टी ओनरशिप डॉक्यूमेंट या NOC

 

⚙️ आवेदन करने का पूरा प्रोसेस

PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना बेहद आसान है:

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

नए PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें

जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करे

कंपनी की टीम आपके घर आकर वेरिफिकेशन और पाइपलाइन इंस्टॉलेशन करेगी

💰 कनेक्शन फीस और ऑफर

सामान्य कनेक्शन चार्ज तय मानकों के अनुसार

₹500 तक की छूट (लिमिटेड टाइम ऑफर)

EMI ऑप्शन भी उपलब्ध

✅ PNG के फायदे

24×7 गैस सप्लाई

सिलेंडर की झंझट खत्म

सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल

लंबी अवधि में सस्ता विकल्प

अगर आप दिल्ली NCR में रहते हैं और LPG की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो PNG कनेक्शन एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। आसान प्रक्रिया और छूट के चलते यह सही समय है कनेक्शन लेने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *