वाराणसी (उत्तर प्रदेश):- वाराणसी के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और पूरा मकान ढह गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए, जिनमें से भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।