यूपी में फर्जी IAS का भंडाफोड़, प्रीतम निषाद गिरफ्तार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले प्रीतम निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी झूठी पहचान के जरिए गोरखपुर की एक युवती से शादी की और उसके परिवार से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए।

पूछताछ के दौरान जब पत्रकारों ने उससे कई सवाल किए, तो उसके जवाब भी हैरान करने वाले थे। 26 शादियों के सवाल पर उसने इनकार करते हुए कहा कि उसने सिर्फ दो शादियां की हैं। वहीं जब उससे पूछा गया कि IAS बनने का ख्याल कहां से आया, तो उसने बताया कि यूट्यूब देखकर उसे यह सपना आया था। उसने तैयारी के लिए किताबें भी खरीदीं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को अधिकारी बताकर शादी की साजिश रची थी और दहेज के रूप में मोटी रकम ऐंठ ली। फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और शादी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि सोशल मीडिया और झूठी पहचान के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *