रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बनी जानलेवा, आमने-सामने टक्कर में गई दो की जान

रायबरेली (उत्तर प्रदेश):- रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, के मेजरगंज इलाके में तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *