जयपुर (राजस्थान):- राजस्थान उच्च न्यायालय ने वर्ष 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन समय (Summer Timing) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह नई समय-सारणी सोमवार 13 अप्रैल 2026 से रविवार 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के कार्य समय में बदलाव किया गया है।
🏛️ उच्च न्यायालय का समय
न्यायालय का समय
➡ सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
➡ मध्यांतर: 10:30 बजे से 11:00 बजे तक
कार्यालय का समय
➡ सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
➡ मध्यांतर: 10:30 बजे से 10:45 बजे तक
⚖️ अधीनस्थ न्यायालय का समय
न्यायालय का समय
➡ सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
➡ मध्यांतर: 10:00 बजे से 10:15 बजे तक
कार्यालय का समय
➡ सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
➡ मध्यांतर: 10:00 बजे से 10:15 बजे तक
📌 विशेष निर्देश
➡ पीठासीन अधिकारी सुबह 07:30 बजे से 08:00 बजे तक चैंबर में कार्य करेंगे
➡ दोपहर 12:30 बजे से 01:00 बजे तक भी चैंबर में कार्य किया जाएगा
📄 प्रशासनिक आदेश
यह अधिसूचना रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवाशीष सिंह द्वारा जारी की गई है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए न्यायालयों के समय में यह बदलाव किया गया है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और कर्मचारियों व वकीलों को सुविधा मिल सके।