हाथरस (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला तेजी से इंडस्ट्रियल ग्रोथ हब के रूप में उभर रहा है। जिले में 10,000 से अधिक MSMEs (माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज) संचालित हैं, जो क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान दे रहे हैं।
हाथरस की एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी ने इसे निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए आकर्षक बना दिया है। यह सुविधा न सिर्फ उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला को सुगम बनाती है, बल्कि रोजगार सृजन और व्यापार विस्तार में भी मदद कर रही है।
इसके अलावा, मास्टर प्लान 2041 के तहत जिले में औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और हाथरस आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है।