छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराई, 10 की मौत

भोपाल (मध्यप्रदेश):- छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही बस और एक ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार लोगों की जान गंवा दी, जबकि कई घायल हुए।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को छिंदवाड़ा के नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों और घायलों में महिलाएँ और पुरुष दोनों शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को तुरंत सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए।

हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *