IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 पर चर्चा, वैभव-यशस्वी ओपनिंग जोड़ी तय

IPL 2026 :- आईपीएल 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिग्गज क्रिकेट विशेषज्ञों ने  राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 का चयन किया है जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल रहे हैं।

टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी के तौर पर युवा खिलाड़ी वैभवसूर्यवंशी और स्टार बल्लेबाज  यशस्वी जयसवाल को चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो  रियान पराग को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। उन्हें नंबर तीन या चार पर उतारा जा सकता है ताकि वह पारी को संभालने और तेजी देने दोनों का काम कर सकें। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज  सिमरन हिट मायर को फिनिशर की भूमिका में रखा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह संयोजन टीम को संतुलन देता है। टॉप ऑर्डर आक्रामक है जबकि मिडिल और लोअर ऑर्डर में स्थिरता और फिनिशिंग की क्षमता मौजूद है। गेंदबाजी में भी टीम के पास अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स से इस बार बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फैंस भी इस संभावित प्लेइंग 11 को लेकर उत्साहित हैं और देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैदान पर किस रणनीति के साथ उतरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *