आगरा में बड़ा आरोप: ब्लड चढ़ाने के बाद 6 महीने के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत खून चढ़ाने और दस्तावेज गायब करने का लगाया आरोप

आगरा (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में ब्लड चढ़ाने के कुछ ही देर बाद 6 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता सलमान ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत खून चढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन के तुरंत बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने इलाज से जुड़े जरूरी दस्तावेज गायब कर दिए, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

आगरा की यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मासूम की मौत लापरवाही से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *