अमेरिका इजरायल का इस्फहान पर बड़ा हमला ट्रंप ने साझा किया विस्फोट का वीडियो

वाशिंगटन (अमेरिका):- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस्फहान में हुए जोरदार धमाकों का वीडियो साझा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। यह हमला अमेरिका और इस्राइल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें एक बड़े गोला बारूद डिपो को निशाना बनाया गया।

जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में अत्याधुनिक बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया जिससे भारी विस्फोट हुए और इलाके में दूर तक असर देखा गया। वीडियो में धमाके की तीव्रता साफ नजर आती है जिसने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।

 

इस्फहान जो कि ईरान का एक अहम औद्योगिक और सामरिक शहर माना जाता है वहां इस तरह के हमले को बेहद संवेदनशील घटना माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना हो सकता है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी बड़े जनहानि की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

 

इस घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में पहले से चल रहे तनाव में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि ईरान इस कार्रवाई का क्या जवाब देता है और आगे हालात किस दिशा में जाते हैं।

 

यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि क्षेत्र में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और किसी भी समय स्थिति और गंभीर रूप ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *