असम चुनाव 2026 :-
बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है जिसमें महिलाओं युवाओं और आर्थिक विकास पर खास जोर दिया गया है। पार्टी ने इसे “संकल्प पत्र” नाम दिया है और इसमें कुल 31 बड़े वादे शामिल किए गए हैं।
सबसे चर्चित घोषणा महिलाओं को लेकर की गई है। भाजपा ने ‘अरुणोदय योजना’ के तहत हर महीने महिलाओं को 3000 रुपये देने का वादा किया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
रोजगार के मोर्चे पर भी पार्टी ने बड़ा वादा किया है। घोषणापत्र में 2 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अवसर बढ़ाने की योजना शामिल है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का भी वादा किया गया है।
इसके अलावा भाजपा ने समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है हालांकि इसमें जनजातीय और छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों को बाहर रखा जाएगा। यह मुद्दा चुनावी राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है।
घोषणापत्र में राज्य के विकास को लेकर भी बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं। भाजपा ने असम की अर्थव्यवस्था को आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए बुनियादी ढांचे पर बड़े निवेश की योजना बनाई गई है। इसमें सड़क रेलवे एयरपोर्ट और औद्योगिक विकास शामिल हैं।
बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए भी विशेष योजना का ऐलान किया गया है जिसमें हजारों करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है ताकि हर साल होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
कुल मिलाकर भाजपा का यह घोषणापत्र महिलाओं को आर्थिक मदद रोजगार के नए अवसर और राज्य के बड़े विकास प्रोजेक्ट्स पर आधारित है। अब देखना होगा कि जनता इन वादों को कितना समर्थन देती है और चुनाव में इसका क्या असर पड़ता है।