महावीर जयंती पर GHMC का बड़ा फैसला, सभी बूचड़खाने और मांस दुकानें रहेंगी बंद

तेलंगाना (हैदराबाद):- GMHC ने महावीर जयंती के अवसर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 31 मार्च 2026 को शहर में सभी पशु वधशालाओं और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

नगर निगम के निर्देश के अनुसार GHMC क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पशु, भेड़ और बकरी वधशालाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ ही मांस और बीफ की खुदरा दुकानें भी इस दिन संचालित नहीं होंगी।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय महावीर जयंती के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जा सके और शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

 

GHMC अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों और संबंधित व्यापारियों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

यह कदम हर साल धार्मिक अवसरों पर लागू किए जाने वाले नियमों के तहत उठाया गया है और इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *