IPL 2026 के बीच मुंबई में मातम होटल में मिला BCCI इंजीनियर का शव

IPL 2026 :- एक बेहद दुखद घटना सामने आई है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। मुंबई के एक होटल में BCCI से जुड़े एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान 76 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ईयान विलियम लैंग फोर्ड के रूप में हुई है। वह आईपीएल 2026 के ब्रॉडकास्ट से जुड़े काम के लिए भारत आए थे और मुंबई के ट्राइडेंट होटल में 24 मार्च से ठहरे हुए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार 29 मार्च को मैच कवरेज के बाद वह अपने कमरे में लौटे थे। अगले दिन जब होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मास्टर की की मदद से कमरा खोला गया जहां वह फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे आकस्मिक मृत्यु माना जा रहा है लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब आईपीएल 2026 पूरे जोरों पर चल रहा है। ऐसे में इस खबर ने न सिर्फ टूर्नामेंट से जुड़े लोगों बल्कि फैंस के बीच भी शोक की लहर पैदा कर दी है।

 

फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं ताकि यह साफ हो सके कि इस अचानक हुई मौत के पीछे असली वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *