वॉशिंगटन (अमेरिका):-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रम्प ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हैं, भले ही हॉरमुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला न हो।
✔️ ट्रम्प ने संकेत दिया कि युद्ध समाप्त करने के लिए अब हॉरमुज को खोलना अनिवार्य शर्त नहीं रहा
✔️ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन मान रहा है कि जलडमरूमध्य को खोलना लंबा और जटिल सैन्य ऑपरेशन हो सकता है
✔️ व्हाइट हाउस ने भी साफ किया कि हॉरमुज को खोलना मुख्य सैन्य उद्देश्यों में शामिल नहीं है
✔️ यह फैसला पहले की सख्त नीति से बड़ा बदलाव माना जा रहा है
✔️ इस खबर के बाद वैश्विक बाजार में हलचल देखी गई और तेल कीमतों में गिरावट आई
📍 क्या है पूरा मामला
ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान हॉरमुज जलडमरूमध्य अहम मुद्दा बना हुआ है। यह दुनिया के तेल सप्लाई का एक बड़ा रास्ता है और इसके बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है।
पहले ट्रम्प लगातार इस रास्ते को खुलवाने पर जोर दे रहे थे लेकिन अब उनके इस नए रुख को तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
🌍 क्यों अहम है यह बयान
यह संकेत देता है कि अमेरिका अब तेजी से युद्ध खत्म करना चाहता है
इससे मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ सकती है।
लेकिन हॉरमुज बंद रहने से तेल सप्लाई और कीमतों पर असर जारी रह सकता है।