लखनऊ में मेडिकल स्टोर कर्मी पर जानलेवा हमला: दुकान में घुसकर दबंगों ने किया हमला, CCTV में कैद वारदात

लखनऊ( उत्तर प्रदेश):- राजधानी लखनऊ के आहिमामऊ चौराहा क्षेत्र में स्थित डायल 112 के पास एक मेडिकल स्टोर कर्मी पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित गोपाल गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे, तभी कुछ दबंग दुकान में घुस आए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में गोपाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावरों ने अंदर घुसकर हमला किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *