नई दिल्ली :- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स को भले ही गुजरात के खिलाफ जीत मिली हो, लेकिन इस जीत के बावजूद अय्यर को बड़ी सजा का सामना करना पड़ा है। BCCI ने स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच के दौरान पंजाब किंग्स निर्धारित समय के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते BCCI ने यह कार्रवाई की। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, यदि कोई टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं करती है, तो कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है।
इस मामले में खास बात यह है कि श्रेयस अय्यर इस सीजन में स्लो ओवर रेट की सजा झेलने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे टीम की जीत के बावजूद उन पर दबाव बढ़ गया है और आगे के मैचों में समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना होगा।