Off Party : शिवसेना नेता ने खाया प्रतिद्वंद्वी का नामांकन पत्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Off Party पुणे:- पुणे में शिवसेना के एक नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी का नामांकन पत्र खा लिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उद्धव कांबले नामक शिवसेना नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी मचिंद्र धावले का नामांकन पत्र छीनकर उसे फाड़ दिया और खा लिया।

यह घटना पुणे के धनकावड़ी-सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई, जहां शिवसेना ने दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म जारी किए थे। कांबले ने धावले का नामांकन पत्र फाड़कर खा लिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है शिवसेना के पुणे नेतृत्व ने कहा है कि कांबले पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं और उन्होंने गलती से दो एबी फॉर्म जारी किए गए थे। कांबले ने कहा है कि उन्होंने नामांकन पत्र नहीं खाया है लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *