Water Contamination इंदौर:- इंदौर के भगिरथपुरा इलाके में जल प्रदूषण के कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इलाके का दौरा किया, जहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोकल निवासियों ने मंत्री से शिकायत की कि वे कई दिनों से जल प्रदूषण की शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। एक निवासी ने कहा, “कई दिनों से दूषित पानी की शिकायत की जा रही है लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की” ।
विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए इलाके में स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, “मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए इस गहरे दु:ख में मेरे शब्द गलत निकल गए”। हालांकि विजयवर्गीय के बयान पर विवाद हो गया जब उन्होंने एक पत्रकार से कहा, “फोकट के सवाल पूछते हो, क्या घण्टा हो गया”। इसके बाद, उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी।