Indore water tragedy इंदौर:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में जल प्रदूषण से हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा जा रहा है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। घर-घर मातम है गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया”।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है और यह राज्य अब दुर्व्यवस्था का केंद्र बन गया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए इंदौर में जल प्रदूषण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।