Seizure : सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ से अर्जित 37.68 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

Seizure सोनभद्र:-  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अभियुक्ताओं की मकान रूपी अचल संपत्तियों को जब्त किया है जिनका अनुमानित मूल्य 37.68 लाख रुपये है।

अभियुक्ता माया उर्फ सुनीता पत्नी स्व0 शिव प्रसाद और अभियुक्ता आशा देवी पत्नी शियाशंकर की संपत्तियों को संबंधित मु0अ0सं0 57/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट में जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्तियों का विवरण निम्नवत है:

– अभियुक्ता माया उर्फ सुनीता की संपत्ति — अनुमानित मूल्य 21.18 लाख

– अभियुक्ता आशा देवी की संपत्ति — अनुमानित मूल्य 16.50 लाख

इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट श्री विदित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश सरोज, और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *