Congress Appoints : कांग्रेस ने हिमाचल के 11 जिलों में 13 महीने बाद नियुक्त किए जिला अध्यक्ष

Congress Appoints नई दिल्ली:- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 महीने बाद राज्य के 11 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है जो पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा हैं।

नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों में चंपा ठाकुर (मंडी), अनुराग शर्मा (कांगड़ा), सुमन भारती शर्मा (हमीरपुर), दोर्जे अंगरुप (लाहौल-स्पीति), सेस राम आजाद (कुल्लू), सुरजीत कुमार भरमौरी (चंबा), आनंद परमार (सिरमौर), सुभाष चंद वर्मानी (सोलन), इंदरजीत सिंह (शिमला अर्बन), अंजना धीमान (बिलासपुर) और देशराज गौतम (ऊना) शामिल हैं इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कांग्रेस ने नवंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को भंग कर दिया था जिसके बाद से राज्य में संगठनात्मक संरचना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *