Tesla Sales मुंबई:-अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने 2025 में अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है जिससे वह दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी का ताज चीन की कंपनी BYD से खो बैठी है। टेस्ला ने 2025 में 16.4 लाख वाहन बेचे जो पिछले साल के मुकाबले 9% कम है।
BYD ने 2025 में 22.6 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। यह टेस्ला के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि कभी उसकी ग्रोथ को अजेय समझा जाता था। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के कारणों में अमेरिकी सरकार द्वारा ईवी पर टैक्स छूट की समाप्ति, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और एलोन मस्क की राजनीतिक गतिविधियों के कारण ग्राहकों का विरोध शामिल है। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने कहा है कि कंपनी अपनी बिक्री में सुधार के लिए नए मॉडल्स लॉन्च करने और अपनी तकनीक में सुधार करने पर काम कर रही है। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि टेस्ला को अपनी बिक्री में सुधार के लिए अभी भी बहुत काम करना होगा।