Disability Support जौनपुर:- जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने पांच दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि गरीब, वंचित, असहाय बुजुर्ग और दिव्यांग जनों को कोई समस्या न हो, इसलिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन लाभार्थियों से राशन कार्ड, पेंशन आदि की जानकारी ली और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
ट्राई साइकिल पाने वाले दिव्यांग जनों में नंदलाल, ललताराम, रामसेवक चौहान, सुनील कुमार सोनकर और परदेसी बनवासी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें मिष्ठान और पुष्प गुच्छ भी दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग जनों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।