Venezuela-US tensions : वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला: ट्रंप ने दिए वेनेजुएला पर हमले के आदेश, कई जगहों पर विस्फोट

Venezuela-US tensions वेनेजुएला:- वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के कई जगहों पर विस्फोट हुए जिन्हें अमेरिकी हमला बताया जा रहा है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसे “अमेरिकी सैन्य आक्रमण” करार दिया है और राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी है। मादुरो ने कहा कि अमेरिकी हमले का उद्देश्य वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना है। उन्होंने लोगों से सड़कों पर उतरने और इस हमले का विरोध करने का आह्वान किया है ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों वेनेजुएला पर हमले की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला में ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अमेरिकी सेना कार्रवाई करेगी । वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसका जवाब दिया जाएगा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी अमेरिकी हमले की निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ।

अमेरिकी हमले के कारण

– वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के कारणों को लेकर कई तरह की खबरें हैं।

– कुछ लोगों का कहना है कि अमेरिकी हमले का उद्देश्य वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना है।

– अन्य लोगों का कहना है कि अमेरिकी हमले का उद्देश्य वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *