U.S.-Venezuela tensions वेनेजुएला:- वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने रविवार को निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेज की रिहाई के लिए एक आयोग का गठन किया है। मादुरो को अमेरिकी बलों ने काराकस में एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया था रोड्रिगेज ने अपने भाई जॉर्ज, जो नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हैं और विदेश मंत्री इवान गिल को आयोग का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना मंत्री फ्रेडी नानेस भी आयोग में शामिल हैं ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि रोड्रिगेज अमेरिका के साथ सहयोग नहीं करती हैं, तो उन्हें मादुरो से भी बड़ा कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में अपनी कार्रवाई जारी रखेगा और रोड्रिगेज को अमेरिका के निर्देशों का पालन करना होगा मादुरो के समर्थकों ने काराकस में प्रदर्शन किया और उनकी रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मादुरो की तस्वीरें और वेनेजुएला के झंडे लाए थे।