Loved ones ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की जिंदगी की लड़ाई में जीत हुई है। मेनिंजाइटिस के कारण कोमा में जाने के बाद मार्टिन ने कोमा से बाहर आकर अपनों से बातचीत की है। उनके दोस्त और पूर्व टीम के साथी एडम गिलक्रिस्ट ने इस खबर की पुष्टि की है। गिलक्रिस्ट ने कहा, “यह पिछले 48 घंटों में एक अविश्वसनीय बदलाव है। डेमियन अब बात कर रहे हैं और उपचार का जवाब दे रहे हैं। उनकी पत्नी अमांडा कहना चाहती हैं कि उन्हें लगता है कि लोगों के समर्थन और प्यार ने उन्हें इस मुश्किल समय में मदद की है”।
मार्टिन जो ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच और 208 वनडे मैच खेले हैं को 26 दिसंबर को मेनिंजाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें कोमा में रखा गया था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि मार्टिन को जल्द ही आईसीयू से बाहर निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। गिलक्रिस्ट ने कहा कि मार्टिन की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और यह एक “मिरेकल” है।