Psychiatric Society : भारत में मानसिक रोगियों को समय पर नहीं मिलता इलाज, 80% से अधिक लोग प्रभावित: इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी

Psychiatric Society दिल्ली:- भारत में मानसिक रोगियों की स्थिति चिंताजनक है जहां 80% से अधिक लोग समय पर इलाज नहीं पा रहे हैं। इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि मानसिक रोगों के इलाज में भारत दुनिया में सबसे बड़े अंतराल का सामना कर रहा है  नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे (एनएमएचएस) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में आम मानसिक विकारों से पीड़ित 85% से अधिक लोग इलाज नहीं पा रहे हैं। आईपीएस के अध्यक्ष डॉ. सविता मल्होत्रा ने कहा, “मानसिक रोगों का इलाज संभव है लेकिन भारत में अधिकांश लोग चुपचाप पीड़ित हैं”।

इस समस्या के कई कारण हैं जिनमें सामाजिक भेदभाव, जागरूकता की कम और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में एकीकरण न होना शामिल है। डॉ. निमेश जी देसाई, आईपीएस के आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा, “मानसिक रोगों का इलाज न होने से व्यक्ति और परिवार दोनों को नुकसान होता है”। आईपीएस ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में एकीकृत करने बजट आवंटन बढ़ाने, और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक चिकित्सा मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक, आर्थिक, और विकासात्मक समस्या है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *