Rahim walks नई दिल्ली:-हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है जो उनकी 15वीं पैरोल है। गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी । डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता और वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित डेरा में रहेंगे। इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को कई बार पैरोल मिली है जिसमें अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल, अप्रैल 2025 में 21 दिन की फर्लो और जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल शामिल है।
गुरमीत राम रहीम को 2019 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। हालांकि मई 2024 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें और चार अन्य को 2002 में डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी कर दिया था। गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसे सिख संगठनों ने सवाल उठाए हैं। डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।