Vel Sports : नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू के साथ 10 साल की साझेदारी खत्म की, वेल स्पोर्ट्स की शुरुआत की

Vel Sports दिल्ली:- भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ अपनी 10 साल की साझेदारी खत्म कर दी है और अपनी खुद की एथलीट मैनेजमेंट कंपनी वेल स्पोर्ट्स की शुरुआत की है। नीरज ने कहा, “पिछले दशक में, हमारी यात्रा एक साथ विकास, विश्वास और उपलब्धि की रही है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने मेरे करियर में एक निर्णायक भूमिका निभाई है, और मैं हमेशा उनके समर्थन और दृष्टिकोण के लिए आभारी रहूंग।

नीरज ने कहा कि वह अपनी नई यात्रा में भी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे जो उन्हें जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ जुड़ने के दौरान मिले थे। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, “नीरज के साथ काम करना हमारे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। उनकी सफलता की कहानी हमारी साझा दर्शन और उद्देश्य को दर्शाती है” नीरज चोपड़ा ने 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ जुड़ने के बाद से कई बड़े टूर्नामेंटों में भाग लिया है, जिनमें टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और 2023 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *