Oil Imports : भारत की रूसी तेल आयात नवंबर 2025 में 6 महीने के उच्च स्तर पर, अमेरिकी आयात में भी उछाल

Oil Imports दिल्ली:- भारत की रूसी तेल आयात नवंबर 2025 में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है जो कुल तेल आयात का 35% है। इस दौरान अमेरिका से तेल आयात भी बढ़कर 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है जो कुल तेल आयात का लगभग 13% है। नवंबर 2025 में भारत ने रूस से 7.7 मिलियन टन तेल आयात किया, जो पिछले साल की तुलना में 7% अधिक है।

इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण रूस द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट और भारत की ऊर्जा सुरक्षा की जरूरतें हैं। हालांकि, अमेरिका ने भारत की रूसी तेल आयात पर चिंता जताई है और भारत को रूसी तेल आयात कम करने के लिए दबाव डाल रहा है। अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर 50% का टैरिफ लगाया था जिसे भारत ने अनुचित माना है भारत ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विविध स्रोतों से तेल आयात करेगा। भारत का लक्ष्य अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना है लेकिन टैरिफ मुद्दे पर अभी भी बातचीत चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *