Passes away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की आयु में निधन

Passes away दिल्ली:-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का आज सुबह पुणे में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। कलमाड़ी ने सुबह 3:30 बजे देहांत किया उनके परिवार के सूत्रों ने बताया है।

कलमाड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शामिल हैं। वह पुणे से कई बार लोकसभा सदस्य रहे और शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलमाड़ी के निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और उनके योगदान को याद किया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ स्मशानभूमि, नवि पेठ, पुणे में किया जाएगा।

सुरेश कलमाड़ी के बारे में

– सुरेश कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को मद्रास में हुआ था।

– वह भारतीय वायु सेना में पायलट थे और 1964 से 1972 तक सेवा की।

– वह 1980 में महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।

– वह 1996 से 2012 तक भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे।

– वह 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के अध्यक्ष थे, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *