India Probe नई दिल्ली:- भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अपनी जांच में पाया है कि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) सहित 28 स्टील कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन किया है। इन कंपनियों पर 2015 से 2023 के बीच स्टील की कीमतें तय करने के लिए मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है सीसीआई की जांच में पाया गया है कि इन कंपनियों ने स्टील की कीमतें तय करने और आपर्ति को नियंत्रित करने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम किया। इस मामले में 56 शीर्ष अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है, जिनमें जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल, टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन और सेल के चार पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं ।
सीसीआई ने इन कंपनियों को 2023 तक के आठ वित्तीय वर्षों के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। सीसीआई के पास इन कंपनियों पर उनके मुनाफे के तीन गुना या 10% टर्नओवर तक का जुर्माना लगाने की शक्ति है इस मामले की जांच 2021 में शुरू हुई थी, जब एक बिल्डर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि स्टील कंपनियां स्टील की कीमतें बढ़ाने के लिए आपर्ति को नियंत्रित कर रही हैं। सीसीआई ने अपनी जांच में पाया है कि इन कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन किया है और अब इन कंपनियों को अपने बचाव में बयान देने का अवसर दिया जाएगा।