BJP Allies तमिलनाडु:- तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी सीट-बंटवारे और सत्ता साझेदारी की मांग को लेकर अड़ी हुई है जिससे गठबंधन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
मुस्तफिजुर रहमान के केकेआर से बाहर होने के फैसले पर बीजेपी सहयोगियों ने प्रतिक्रिया दी है। जेडी(यू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, “क्रिकेट और राजनीति को न मिलाएं। हमें समझना चाहिए कि क्रिकेटिंग संबंधों को राजनीति से अलग रखना चाहिए” टीडीपी नेता लवू श्री कृष्णा देवरायलु ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंधों को सुधारने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध थे लेकिन अब तनाव है। हमें व्यापार और खेल जैसे क्षेत्रों में काम करना चाहिए”।
मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया है कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि क्रिकेट को राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अविवेकपूर्ण निर्णय है। क्रिकेट को राजनीति का शिकार नहीं बनाना चाहिए”।