NRAI : फर्रुखाबाद में नाबालिग को यौन उत्पीड़न के आरोप में राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर कार्रवाई, एनआरएआई ने किया निलंबित

NRAI फर्रुखाबाद:-  राष्ट्रीय शूटिंग कोच संजीव कुमार पांडे पर एक नाबालिग खिलाड़ी को यौन उत्पीड़न के आरोप में एनआरएआई (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने निलंबित कर दिया है। पांडे को फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस के अनुसार, पांडे पर आरोप है कि उन्होंने 17 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी को अश्लील वीडियो दिखाए और उसे गलत तरीके से छुआ। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पांडे को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया ।

एनआरएआई ने एक बयान में कहा कि पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। एनआरएआई ने कहा कि वह इस तरह के अपराधों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाती है और दोषी पाए जाने पर पांडे को कड़ी सजा दिलाई जाएगी इस मामले में फर्रुखाबाद पुलिस ने पांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पांडे को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *