ED VS TMC पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदला बताया है। उन्होंने कहा, “क्या यह ईडी का काम है कि वह पार्टी के हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची और आंतरिक रणनीति को जब्त करे?” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारी उनके पार्टी के दस्तावेजों और हार्ड डिस्क को जब्त करने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की जानकारी थी ममता बनर्जी ने कहा, “यह कानून का पालन नहीं है, यह राजनीतिक बदला है। गृह मंत्री देश की रक्षा करने वाले नहीं हैं, बल्कि सबसे खराब गृह मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं”। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई चुनावों से पहले उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है ।
इस बीच, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का यह कदम असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में बाधा है” ईडी की कार्रवाई आई-पीएसी के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतिक जैन के घर पर की गई थी। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई एक फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के मामले में की गई थी।