Iran Protest : ईरान में इंटरनेट बंद, विरोध प्रदर्शन बढ़े; ट्रंप ने दी अमेरिका की कार्रवाई की चेतावनी

Iran Protest तेहरान:-  ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर हमला करते हैं, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा ईरान में विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए हैं, जब तेहरान के बाजार में दुकानदारों ने ईरानी मुद्रा रियाल के मूल्य में गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद से अब तक 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,260 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप ने कहा, “मैं उन्हें बता चुका हूं कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो हम उन्हें बहुत जोर से मारेंगे।” उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप बहादुर लोग हैं। आपके देश का क्या हुआ, यह शर्मनाक है” रान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रदर्शनकारियों के प्रति “अधिकतम संयम” बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या दबाव से बचना चाहिए।

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि जो लोग “दुश्मन की मदद” करेंगे, उनके लिए कोई माफी नहीं होगी ईरान में विरोध प्रदर्शन का यह दौर तीन साल में सबसे बड़ा है और इसमें आर्थिक संकट, महंगाई, और राजनीतिक दमन के खिलाफ व्यापक विरोध शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *