Mamta Protest : कोलकाता में ममता का विरोध प्रदर्शन: टीएमसी सांसदों को अमीत शाह के कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया

Mamta Protest कोलकाता:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आई-पीएसी कार्यालय में ईडी की छापेमारी के विरोध में आज कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया है। इस दौरान टीएमसी के कई सांसदों को दिल्ली में अमीत शाह के कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया है जिनमें महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन शामिल हैं ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को “राजनीतिक बदला” बताया और कहा कि यह उनकी पार्टी को डराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “क्या यह ईडी और अमीत शाह का काम है कि वे हमारी पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त करें?”।

टीएमसी सांसदों ने अमीत शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और “बंगाल मोदी-शाह की गंदी राजनीति को खारिज करता है” जैसे नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई।इस बीच ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, “हम इस तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ लड़ेंगे”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *