NHRC Issue नई दिल्ली:- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के गांधीनगर में टाइफाइड के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मुख्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।
गांधीनगर में टाइफाइड के 70 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं। आयोग ने कहा कि यह मामला मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है और राज्य सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। आयोग ने राज्य सरकार से टाइफाइड के मरीजों की वर्तमान स्थिति और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने का अनुरोध किया है गांधीनगर में टाइफाइड के बढ़ते मामलों के पीछे का कारण दूषित पेयजल है जो कि जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज के कारण हो रहा है। आयोग ने कहा कि राज्य सरकार को जल आपूर्ति प्रणाली की जांच करनी चाहिए और लीकेज को ठीक करना चाहिए।