Sindhu Loses : मलेशिया ओपन: सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को हार, वांग झी यी ने जीता मैच

Sindhu Loses कुआलालंपुर:- भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मलेशिया ओपन 2026 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की वांग झी यी ने सीधे गेमों में 21-16, 21-15 से हराया । सिंधु ने मैच की शुरुआत अच्छी की और शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन वांग झी यी ने अपनी रणनीति के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया।

पहले गेम में सिंधु ने 5-2 की बढ़त बनाई, लेकिन वांग ने अपनी तेज़ रफ्तार और सटीक शॉट्स से मैच को अपने नियंत्रण में ले लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने 11-6 की बढ़त बनाई, लेकिन वांग ने अपनी वापसी करते हुए मैच को जीता इस हार के साथ ही भारत की मलेशिया ओपन 2026 में चुनौती समाप्त हो गई है। सिंधु की यह हार उनके लिए एक झटका है, लेकिन उन्होंने अपनी वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उनकी नजरें अगले टूर्नामेंट पर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *