Clash over burial : शव दफनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Clash over burial जौनपुर:- जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में चार लोग घायल हो गए जिनमें मुन्नू मियां, समीम, सिद्धद् और मैनेजर शामिल हैं।मसीउल्लाह उर्फ मटरू मियां का गुरुवार की रात निधन हो गया था।

उनके परिजन शव को दफनाने के लिए घर के सामने कब्र खोद रहे थे तभी पड़ोसी लाल मोहम्मद ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि शव को आबादी के बीच नहीं, बल्कि कब्रिस्तान में आरक्षित भूमि में दफनाया जाना चाहिए। इस विरोध से नाराज मृतक के बेटे समीम और अन्य परिजनों ने कहा कि उनके पूर्वज भी उसी स्थान पर दफन हैं इसलिए वे अपने पिता को वहीं दफनाएंगे इस बात पर दोनों पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे जिससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को दफनाने की प्रक्रिया को संक्षेप में संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *