2027 Polls : पंजाब में चन्नी की बढ़ती लोकप्रियता: क्या 2027 के चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनेंगे?

2027 Polls पंजाब:-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की लोकप्रियता बढ़ रही है और उनकी सोशल मीडिया पर उपस्थिति भी मजबूत हो रही है। उनके समर्थन में कई वायरल गाने बन चुके हैं जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत देते हैं चन्नी की लोकप्रियता का एक उदाहरण है उनका एक वायरल गाना, जिसमें कहा गया है – “इस वार चन्नी सरकार… बोलदी रखाने हर गली हर कंट्री… फेर तोह बनाने चन्नी साहब मुख्यमंत्री”। यह गाना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

चन्नी की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जैसे कि बिजली की दरें कम करना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय बढ़ाना। उन्होंने किसानों के लिए भी कई कदम उठाए, जैसे कि कपास की फसल के लिए 17,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चन्नी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह 2027 के चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनेंगे? कांग्रेस पार्टी में कई नेता हैं जो इस पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन चन्नी की बढ़ती लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *