New year celebration जौनपुर:-राँयल क्लब जौनपुर ने बृहस्पतिवार को एक होटल में नए वर्ष 2026 के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव साहू और विभा गुप्ता ने सभी को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को देश और समाज के हित में कुछ बेहतर करने का संकल्प दिलवाया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय प्रीति गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष सभी के लिए सुखद और मंगलमय हो। निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर और रेनू बैंकर ने सभी की अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बिते वर्ष की उपलब्धियों और नए वर्ष में कुछ और भी बेहतर सेवा कार्य करने के उद्देश्य पर जोर दिया
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभी दास गुप्ता और गेम्स मेकर प्रगति कसौधन एवं निहारिका बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। क्लब अध्यक्ष संजीव साहू और विभा गुप्ता ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और सदस्यों को गिफ्ट दिया इस अवसर पर संतोष अग्रहरि, आनंद साहू, पीयूष गुप्ता, रसाल वरवाल, मनोज साहू, दीपशिखा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी और देश और समाज के हित में बेहतर करने का संकल्प लिया ।