Replacement : वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी को मिला मौका

Replacement दिल्ली:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है सुंदर को पहले वनडे मैच के दौरान बाएं लिब क्षेत्र में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने मैच में 5 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। बाद में उन्होंने बल्लेबाजी भी की और 7 रन बनाए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, “वाशिंगटन सुंदर को सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। बदोनी राजकोट में टीम से जुड़ेंगे, जहां दूसरा वनडे मैच खेला जाना है” आयुष बदोनी को यह पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने का मौका है। वह दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *