सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए आयशर डीसीएम से 442.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए इसे नशा तस्करी के खिलाफ अहम कदम बताया।