TCS : टीसीएस के तीसरी तिमाही के मुनाफे में 14% की गिरावट, ₹10,657 करोड़ पर पहुंचा

TCS मुंबई:- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने तीसरी तिमाही के परिणाम जारी करते हुए बताया कि उसका मुनाफा 14% गिरकर ₹10,657 करोड़ पर पहुंच गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से एक बार के खर्चों के कारण हुई है जिसमें पुनर्गठन लागत, श्रम कानून में बदलाव और एक अमेरिकी कानूनी विवाद के लिए प्रावधान शामिल हैं टीसीएस का राजस्व 5% बढ़कर ₹67,087 करोड़ पर पहुंच गया जो अनुमानों के अनुरूप है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 25.2% पर स्थिर रहा और कैश फ्लो से ऑपरेशन्स नेट इनकम से अधिक रहा जो मजबूत कैश कनवर्जन को दर्शाता है।

टीसीएस के सीईओ और एमडी के कृथिवासन ने कहा, “हमने Q2FY26 में जो वृद्धि देखी थी, वह Q3FY26 में भी जारी रही। हम दुनिया की सबसे बड़ी एआई-लेड टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी बनने के अपने लक्ष्य पर कायम हैं” कंपनी ने ₹57 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है जिसमें ₹46 प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड शामिल है। रिकॉर्ड तिथि 17 जनवरी, 2026 है और भुगतान तिथि 3 फरवरी, 2026 ह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *