Gang Rape जौनपुर:- जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ तीन दोस्तों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपियों को सोमवार को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं पीड़िता अपने ननिहाल में रहती थी। उसे ब्लैकमेल कर तीनों दोस्तों ने सोमवार की देर रात गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बुलाया। जहां तीनों लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर उसे धमकी देने लगे ।
इधर, रोती-बिखती किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो को पकड़ लिया गया है। आरोपी गौरा बादशाहपुर के रहने वाले हैं इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए हैं।