India-U.S. ties : भारत-अमेरिका संबंध: जयशंकर और रुबियो की फोन वार्ता में व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा

India-U.S. ties दिल्ली:- भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को फोन वार्ता में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और परमाणु सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। यह वार्ता अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर के भारत में पदभार संभालने के एक दिन बाद हुई है जयशंकर ने ट्वीट किया, “अभी-अभी @SecRubio के साथ अच्छी बातचीत हुई। व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, परमाणु सहयोग, रक्षा और ऊर्जा पर चर्चा हुई।” उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इन और अन्य मुद्दों पर संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए हैं।

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि रुबियो और जयशंकर ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के अपने साझा हित पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव है। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है जिसका भारत ने विरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *